Facebook ने कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर लगाई रोक

विस्तार
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि इन विज्ञापनों में कोरोना वायरस को लेकर ऐसी जानकारी दी जा रही थी, जो पूरी तरह से गलत थी। इसके अलावा फेसबुक के प्लेटफॉर्म से कोरोना वायरस से बचाव या इलाज वाले विज्ञापनों को भी हटा दिया गया है। वहीं, कंपनी का कहना है कि इन हटाएं गए विज्ञापनों में कोरोना वायरस से जुड़ी गलत जानकारी उपलब्ध थी।
फेसबुक ने उदाहरण देते हुए कहा है कि फेस मास्क का एक ऐसा विज्ञापन है, जो कोरोना वायरस से बचाव की 100 फीसदी तक गारंटी देता है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना हैं कि सिर्फ एक मास्क से कोरोना वायरस के प्रभाव से बचा नहीं जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय चीन में कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 2 हजार के पास पहुंच गई है। इसके साथ ही यह वायरस 37 देशों में फैल गया है। वहीं, जापान में भी इस वायरस की वजह से जापानी लग्जरी क्रूज डायमंड प्रिंसेस को अलग रखा गया था। इस क्रूज में 3,711 लोग मौजूद थे, जिनमें 138 भारतीय थे।
- Huawei ने पेश किया अपना एप स्टोर, गूगल प्ले-स्टोर से होगी टक्कर
- Netflix ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, देने होंगे इतने पैसे
- HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, 29 फरवरी से बंद हो जाएगा मोबाइल एप का यह वर्जन
- हाथों को दीजिए आराम, आप बोलते जाएं, टाइप करते जाएंगे ये Apps