PUBG Lite: 29 अप्रैल को पूरी दुनिया में बंद हो जाएगी पबजी लाइट की सेवाएं
एक दिन पहले ही lite.pubg.com को बंद किया गया है। अब ऐसे में जिन लोगों के फोन में PUBG Lite पहले से इंस्टॉल है वो कुछ दिनों तक गेम को खेल सकेंगे। वहीं अब नए यूजर्स गेम को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

विस्तार
पबजी मोबाइल और पबजी लाइट को भारत सरकार ने पिछले साल बंद कर दिया था। PUBG Lite कम रैम और स्टोरेज वाले फोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया था। अब कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि PUBG Lite की सेवाएं 29 अप्रैल से बंद की जा रही हैं। प्लेयर स्पोर्ट पेज को 29 मई को बंद कर दिया जाएगा।
PUBG Lite को बंद करने को लेकर कंपनी ने एक बयान जारी किया है। बयान में कंपनी ने कहा है, 'हमने बहुत विचार-विमर्श के बाद सेवा बंद करने का कठोर फैसला लिया है।' वैसे कंपनी ने पबजी गेम के लाइट वर्जन को बंद करने के पीछे का कारण नहीं बताया है।
कंपनी के इस बयान से एक दिन पहले ही lite.pubg.com को बंद किया गया है। अब ऐसे में जिन लोगों के फोन में PUBG Lite पहले से इंस्टॉल है वो कुछ दिनों तक गेम को खेल सकेंगे। वहीं अब नए यूजर्स गेम को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
बता दें कि भारत में पबजी गेम पर बैन लगा हुआ है और कंपनी वापसी की लगातार कोशिश कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पबजी मोबाइल की भारत में जल्द ही वापसी होने वाली है। इसके लिए सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पिछले साल दिवाली के मौका पर पबजी की भारत में वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।