दो डिस्प्ले वाला फोन: Mi 11 Ultra इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, जानें तारीख और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Apr 2021 04:08 PM IST
सार

इस फोन के साथ 1.1 इंच की सकेंडरी डिस्प्ले भी है जो कि बैक पैनल पर है। इसके साथ अलवेज ऑन मोड का सपोर्ट है।

Mi 11 Ultra Launch in India Set for April 23 expected price and specifications
mi 11 ultra - फोटो : xiaomi

    विस्तार

    Mi 11 Ultra को शाओमी ने पिछले ही चीन में लॉन्च किया है और अब भारतीय बाजार में इस फोन की लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा हो गई है। Mi 11 Ultra की भारत में लॉन्चिंग 23 अप्रैल को होने जा रही है। शाओमी इंडिया ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि Mi 11 Ultra में 120एक्स जूम है और इसमें दो डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।

    Mi 11 Ultra की कीमत

    Mi 11 Ultra के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 चीनी युआन यानी करीब 66,400 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 चीनी युआन यानी करीब 72,000 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 युआन यानी करीब 77,500 रुपये है।

    Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन

    Mi 11 Ultra में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.81 इंच की क्वॉड कर्व्ड 2K WQHD+ ई-4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3200× 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby विजन का भी सपोर्ट है। इस फोन के साथ 1.1 इंच की सकेंडरी डिस्प्ले भी है जो कि बैक पैनल पर है। इसके साथ अलवेज ऑन मोड का सपोर्ट है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Mi 11 Ultra का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN2 सेंसर है। यह लेंस वाइड एंगल है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 अल्ट्रा वाइड लेंस है। तीसरा लेंस मैक्रो है जिसके साथ 5एक्स ऑप्टिकल और 120एक्स डिजिटल जूम है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Mi 11 Ultra की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन के साथ हर्मन कार्डन स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसका वजन 225 ग्राम है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके सात 67W की वायर फास्ट चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें