Lionsgate Play एप भारत में हुआ लॉन्च, बजट में मिलेंगे प्रीमियम शोज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Dec 2020 10:24 AM IST
Global Streaming Service Starz Launches Premium Direct to Consumer OTT App Lionsgate Play in India
Lionsgate Play - फोटो : play store

    प्रीमियम ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टार्ज ने भारत में अपना डायरेक्ट टू कंज्यूमर ओटीटी एप लायन्सगेट प्ले (Lionsgate Play) लॉन्च कर दिया है। लायन्सगेट प्ले एप पर हॉलीवुड के प्रीमियम कंटेंट कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे। लायन्सगेट प्ले ने दो प्लान पेश किए हैं जिनमें एक 699 रुपये का है और इसकी वैधता एक साल के लिए है, वहीं मासिक प्लान की कीमत 99 रुपये है। लायन्सगेट प्ले एप गूगल प्ले स्टोर, एपल एप स्टोर और अमेजन फायरस्टिक तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

    बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ज का पहला लॉन्च इसके अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टार्जप्ले के साथ 2018 में हुआ था, जबकि दो साल बाद इसे यूरोप, लैटिन अमेरिका, कनाडा, जापान और भारत समेत 55 देशों में लॉन्च किया जा रहा है। भारत में लायन्सगेट प्ले का मुकाबला नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर जैसे ओटीटी एप्स से होगा। लायन्सगेट प्ले एप में ओरिजिनल फीचर फिल्मों के अलावा सभी टीवी शोज, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन के पसंदीदा कंटेंट और प्रीमियर शामिल हैं।

    लायन्सगेट प्ले पर फिलहाल इन कंटेंट को उपलब्ध कराया गया है

    • अन्ना केंड्रिक स्टारर लव लाइफ- यह एक रोमांटिक कॉमेडी एंथोलॉजी सीरीज है।
    • नो मैन्स लैंड- यह एक सीरियाई सिविल वॉर सीरीज है।
    • द गोज रॉन्ग शो

    कंपनी के बयान के मुताबिक लायन्सगेट प्ले एप पर जेनिफर लोपेज स्टारर हस्लर्स, गेराल्ड बटलर की एक्शन थ्रिलर एंजेल हैज फॉलन, फैंटेसी थ्रिलर हेलब्वॉय और मैथ्यू मैकोनॉहे, कॉलिन फैरेल, हफ ग्रांट स्टारर एक्शन कॉमेडी द जेंटलमेन जैसी फिल्मों का प्रीमियर भी होगा।

    भारत में इस एप की लॉन्चिंग पर लायन्सगेट साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक रोहित जैन ने कहा, 'हम भारत में बहु-प्रतीक्षित ‘लायन्सगेट प्ले’ एप लॉन्च करके रोमांचित हैं। हम बेहतरीन और अब तक देखने को न मिलने वाला ऐसा कंटेट उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो शर्तिया मनोरंजन के दम पर हमारी ऑडियंस को मोहित कर लेगा। यह कारनामा वर्तमान रिलीज होने वाले कंटेंट और हमारी श्रेष्ठ लाइब्रेरी का प्रयोग करके किया जाएगा।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें