लॉन्चिंग से पहले ही हिट हुआ FAU-G गेम, 24 घंटे में हुए 10 लाख रजिस्ट्रेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Dec 2020 09:43 AM IST
FAU-G Pre-Registrations on Google Play Cross 1 Million in 3 Days
FAU-G Game - फोटो : play store

    पबजी की टक्कर में लॉन्च हो रहे मेड इन इंडिया मल्टी-प्लेयर मोबाइल गेम FAU-G ने महज 24 घंटे में गूगल प्ले-स्टोर पर 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। FAU-G गेम को डेवलप करने वाली कंपनी nCore गेम्स ने इसकी जानकारी दी है। एनकोर ने ट्वीट करके कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर पर महज 24 घंटे में होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा प्री-रजिस्ट्रेशन है। बता दें कि FAU-G गेम इसी साल अक्तूबर में लॉन्च होने वाला था लेकिन इसे नवंबर के अंत में प्ले-स्टोर पर लाइव किया गया।

    30 नवंबर को प्ले-स्टोर पर आया FAU-G

    FAU-G गेम को कंपनी ने 30 नवंबर को गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव किया है और उसके बाद से प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक FAU-G की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। FAU-G का पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गॉर्ड्स है। FAU-G गेम एक मेड इन इंडिया गेम है जिसे भारतीय गेम डेवलपर कंपनी nCore गेम्स ने तैयार किया है।

    एनकोर के को-फाउंडर विशाल गोंडल ने कहा है कि यह गेम पबजी गेम को रिप्लेस करेगा और पबजी की तरह ही लोकल और ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय होगा। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा। 'भारत के वीर' को सेना के जवानों को समर्पित एक संस्था है जिसकी स्थापना गृह मंत्रालय की ओर से की गई है।

    कुछ दिन पहले ही FAU-G गेम का टीजर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जारी किया था। FAU-G गेम का पहला एपिसोड गलवान घाटी की घटना पर आधारित था जिसे गेम के टीजर में भी दिखाया गया था। FAU-G गेम में प्लेयर्स भारतीय सेना के अवतार में दिखाए गए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें