इंटरनेट बंद होने पर भी काम करता है यह एप, मैसेज और फोटो भेजकर कर सकते हैं चैटिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 17 Dec 2019 02:47 PM IST
firechat app for internet shutdown know how it works
FIRECHAT - फोटो : amar ujala

    यदि आपके इलाके में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है या फिर किसी कारणवश आपके इलाके में इंटरनेट नहीं मिल रहा है तो आपको चैटिंग के लिए पेरशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक एप के जरिए आप बिना इंटरनेट भी किसी से चैटिंग कर सकते हैं और फोटो शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

    इस एप का नाम फायर चैट (Fire Chat) है जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट भी एक-दूसरे के साथ चैटिंग कर सकते हैं। इंटरनेट शटडाउन की स्थिति में यह एक कमाल का कम्यूनिकेशन एप है। दरअसल यह एप वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ के जरिए काम करता है। इस एप को एंड्रॉयड और आईफोन किसी भी फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस एप के जरिए आप अपने उन दोस्तों को मैसेज कर सकते हैं जिनके पास यह एप है। इस एप की रेंज 200 फीट है यानी यदि आप किसी से चैट करना चाहते हैं तो उसकी दूरी आपसे 200 फीट के अंदर ही होनी चाहिए। इसकी खासियत यह है कि यह इंटरनेट और बिना इंटरनेट दोनों स्थिति में काम करता है। इस एप से आप मैसेज और फोटो शेयर कर सकते हैं।

    सिक्योरिटी को लेकर है सवाल

    आपको बता दें कि यह एक ओपन नेटवर्क चैटिंग एप है। ऐसे में Fire Chat के जरिए की गई चैटिंग को लेकर सिक्योरिटी की कोई गारंटी नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो यह एप पूरी तरह से सिक्योर नहीं है। इस एप को अमेरिकी कंपनी ओपन गार्डन ने डेवलप किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें