Vivo X30 और Vivo X30 Pro स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिलेगा एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Dec 2019 11:00 AM IST
Vivo X30 and Vivo X30 Pro launched in china know price and specifications
vivo x30 - फोटो : trustedreviews

    वीवो ने एक्स30 (Vivo X30) और एक्स30 प्रो (Vivo X30 Pro) स्मार्टफोन को 5जी कनेक्टिविटी के साथ चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों डिवाइसेज में एक्सीनॉस 980 एसओसी, पंचहोल डिस्प्ले और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही 5जी नेटवर्क वाले डिवाइसेज में मल्टी-टर्बो 2.5 फीचर दिया गया है, जो स्वचालित रूप से वाई-फाई स्पीड के आधार पर 4जी से 5जी पर स्विच करता है। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत कई देशों में वीवो वी17 स्मार्टफोन को पेश किया था। हालांकि, कंपनी इन दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं वीवो एक्स30 और 30 प्रो की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में...

    कंपनी ने एक्स30 को कई स्टोरेज वेरिएंट के साथ चीन के बाजार में उतारा है, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,298 (करीब 33,400 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की चीनी युआन 3,598 (करीब 36,400 रुपये) कीमत रखी है। हालांकि, चीन में इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 28 दिसंबर से सेल शुरू हो जाएगी। साथ ही ग्राहक इस फोन को ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

    वीवो ने एक्स30 प्रो 5जी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत चीनी युआन 3,998 (करीब 40,500 रुपये) रखी है। इसके साथ ही एक्स30 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीनी युआन 4,298 (करीब 43,500 रुपये) प्राइस टैग के साथ उतारा है। वहीं, इस डिवाइस की सेल 24 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। ग्राहक इस फोन को भी ब्लैक, व्हाइट और पिंक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ खरीद सकेंगे।

    वीवो ने दोनों डिवाइस में फनटच 10 और एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया है। साथ ही यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। एक्स30 और एक्स30 प्रो में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर दिया गया है।

    कंपनी ने एक्स30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

    दूसरी तरफ एक्स30 प्रो की बात करें तो यूजर्स को इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 32 मेगापिक्सल का सेंसर और 13 मेगापिक्सल का पैरीस्कोप सेंसर मौजूद है। वहीं, यूजर्स को 32 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने इन दोनों डिवाइस में 4,350 एमएएच की बैटरी दी है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। साथ ही कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से दोनों स्मार्टफोन में वाई-फाई, 5जी नेटवर्क, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें