जेडटीई ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 20 Apr 2017 03:36 PM IST
ZTE launched two smartphone know their specification

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेडटीई ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जेडटीई ने एक्सॉन 7 मैक्स और एक्सॉन एस को बाजार में पेश किया। दोनों फोन कंपनी के पुराने स्मार्टफोन एक्सॉन 7 के अपग्रेडेड वर्जन हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन के बार में बताते हुए कहा कि दोनों स्मार्टफोन सिस्टेमैटिक इंटीग्रेशन ऑफ इंटेलीजेंट इनक्रिप्शन के साथ आते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    जेडटीई एक्सॉन 7 एस

    जेडटीई ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया है। फोन में ऊपर की ओर फ्रंट कैमरा और नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल दिया गया है। स्मार्टफोन में 23 भाषाओं तक टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए रियल टाइम वॉयस सपोर्ट मौजूद है और कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

    ये भी पढ़ें : खरीद रहे हैं सस्ता स्मार्टफोन तो इन नुकसान के लिए भी रहें तैयार

    जेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फोर्स टच डिस्प्ले दिया है। इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही इस स्मार्टफोन में भई टेक्स्ट ट्रांसलेशन का फीचर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। फोन में कई इंटेलीजेंट वॉयटस फंक्शन भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें