सस्ते स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Apr 2017 12:44 PM IST
before buying cheap smartphone know these points
स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये है बेस्ट ऑफर - फोटो : SOCIAL MEDIA

    आजकल बाजार में सस्ते स्मार्टफोन की भरमार है। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी बाजार को देखते हुए सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं, लेकिन सस्ते स्मार्टफोन के कुछ बड़े नुकसान भी हैं। यदि आप भी सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन बातों का ख्याल जरूर रखें।

    अपडेट
    अपडेट

    अपडेट की कमी

    सस्ते स्मार्टफोन में सबसे बड़ी परेशानी ये है कि इसमें अपडेट नहीं मिलते हैं जिस वजह से फोन के कई ऐप अचानक काम करना बंद कर देते हैं। साथ ही अपडेट ना मिलने के कारण सिक्योरिटी का खतरा बना रहता है।

    टच
    टच

    टच में परेशानी

    सस्ते स्मार्टफोन की दूसरी आम समस्या फोन के टच स्क्रीन में आती है। शुरूआत में कुछ महीने तो फोन ठीक चलता है उसके बाद टच में दिक्कत आती है। इसके बाद आप सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें