आने वाला है Xiaomi का ये फोन, इसमें होगी 7 इंच की डिस्प्ले और 5500mAh बैटरी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। यह Xiaomi Mi Max 3 होगा। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की डीटेल्स लीक होने लगी हैं। एक रिपोर्ट में इस फोन के फीचर्स का खुलासा किया गया है।
पढ़ें: इन 4 बजट स्मार्टफोन से करें क्रिसमस और नए साल की शुरुआत
रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी मी मैक्स 3 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी, जिसका सीधा मतलब है कि यह Mi Max 2 से बड़ा होगा। पुराने वर्जन में 6.4 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। शाओमी रेडमी 5 प्लस की तरह इसका रिजोल्यूशन भी 2160 x 1080 पिक्सल होगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
इसके अलावा फोन का सबसे खास फीचर इसकी बैटरी होगी। अटकलों की मानें तो मी मैक्स 3 में 5500mAh बैटरी दी गई होगी। Mi Max 2 में 5300mAh की बैटरी दी गई थी। यह स्मार्टफोन क्विक चार्ज 3.0 फीचर भी सपोर्ट करेगा। कंपनी ने मी मैक्स 2 को भारत में इस साल जुलाई में लॉन्च किया था।