दौड़ने वाले फ्रीज से लेकर प्रिटिंग स्मार्टफोन तक, ये हैं साल 2017 के 10 बेहतरीन अविष्कार

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Dec 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Year rendered 2017 : Top Technology News from year 2017
Tech news

    साल 2017 खत्म होने वाला है और हम लोग नए साल 2018 की तैयारी में लग गए हैं। आपमें से कई लोग नए साल के लिए नए संकल्प ले रहे होंगे तो कई लोग विदा हो रहे इस साल के फ्लैश बैक में खो गए होंगे। साल 2017 में देश-दुनिया में कई सारे बदलाव हुए और कई ऐसी टेक्नोलॉजी भी सामने आईं जिन्हें दुनिया ने सलाम किया। जैसे- बुलाने पर पानी लेकर आने वाला फ्रीज, कभी चार्ज नहीं होने वाला वायरलेस कीबोर्ड, घर-आंगन और टेबल को टच-स्क्रीन बनाने वाला प्रोजेक्टर, टी-शर्ट पर प्रिंट करने वाला स्मार्टफोन और कभी हैक ना होने वाला फोन। तो आइए एक-एक करके जानते हैं इनके बारे में।

    बुलाने पर जूस लेकर आने वाला पैनासोनिक का स्मार्ट फ्रीज

    Panasonic Launched Movable Fridge
    Panasonic Launched Movable Fridge

    आईएफए 2017 में पैनासोनिक ने एक ऐसा स्मार्ट फ्रीज लॉन्च किया जो घर के बच्चे की तरह बुलाने पर आपके पास खुद ही चलकर आएगा। यह फ्रीज रोबोट वैक्यूम क्लिनर जैसा ही है। इसमें वॉयस इंटरफेस के साथ-साथ सेंसर भी दिया गया है जो आपके पूरे घर को स्कैन करने में सक्षम है। कंपनी के दावे के मुताबिक 'Fridge, come here' बोलने पर यह आपके पास चला जाएगा। इसकी खास बात यह है कि आपके घर में किसी शख्स या किसी भी चीज से बिना टकराए आपके पास पहुंचेगा। हालांकि यह फ्रीज अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    यह डिवाइस बताएगी कहीं आपका गैस चूल्हा खुला तो नहीं है

    Wallflower stove monitor
    Wallflower stove monitor

    इस डिवाइस का नाम Wallflower स्टोव मोनिटर है जो इंटरनेट ऑफ तकनीक से लैस है। इस डिवाइस को स्टोव में प्लगइन कर देने पर यह एक ऐप के जरिए आपके स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन भेजता है कि आपका गैस चूल्हा या स्टोव खुला है या नहीं। इसके अलावा यह ऐप यह भी बताएगा कब और कितने बजे आपका स्टोव ऑन हुआ और कितने बजे ऑफ। इस डिवाइस में अच्छी बात यह है कि आप ऐप के जरिए मल्टिपल यूजर्स को डिवाइस से जोड़ सकते हैं। ऐसे में आपके साथ-साथ अन्य लोगों के फोन पर भी नोटिफिकेशन जाएगी। इस खास डिवाइस की कीमत $129 यानी करीब 8,390 रुपये है, हालांकि यह डिवाइस फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह डिवाइस बिना इंटरनेट बातचीत को अनुवाद करके दूसरी भाषा में सुना सकती है

    Baidu tiny translator
    Baidu tiny translator

    यह डिवाइस 80 देशों की भाषा को रियल टाइम में ट्रांसलेट करके सुना सकती है। जैसे- आप किसी दूसरे देश में गए हैं और सामने वाला इंसान अपनी भाषा में आपसे बात कर रहा है लेकिन आपको उसकी बात समझ में नहीं आ रही है तो यह डिवाइस उसकी बात को आपकी भाषा में अनुवाद करके सुना सकती है। वह भी रियल टाइम में और बिना इंटरनेट कनेक्शन के। इस खास डिवाइस को चीन की Baidu नाम की कंपनी ने तैयार किया है। हालांकि कंपनी ने बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत की अभी जानकारी नहीं दी है। वहीं कंपनी इस डिवाइस का कोई नाम भी नहीं बताया है। इसके अलावा खबर है कि कंपनी इस डिवाइस में वाई-फाई हॉट्सपॉट की सुविधा भी देने वाली है। यह डिवाइस देखने में डोंगल जैसी है।

    ये है दुनिया का पहला वायरलेस चार्जर, 1 फुट की दूरी से चार्ज होगा फोन

    Pi Wireless Charger
    Pi Wireless Charger

    एक ऐसा वायरलेस चार्जर आ रहा है जिससे फोन को 1 फुट की दूरी से भी चार्ज किया जा सकेगा। दरअसल MIT एलुमनी में अमेरिकी स्टार्टअप पाई ने दुनिया का पहला वायरलेस चार्जर पेश किया है जो चुंबकीय तरंगों के माध्यम से फोन को चार्ज कर सकता है। बता दें कि यह चार्जर एप्पल के वायरलेस चार्जर और सैमसंग के वायरलेस चार्जर तकनीक से ही लैस है लेकिन इसमें एक्स्ट्रा मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी दी गई है। इस चार्जर की कीमत भारत में करीब 12,870 रुपये होगी। इस चार्जर की मदद से 1 फुट का दायरे में मौजूद डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। फिलहाल इस चार्जर को बाजार में उपलब्ध नहीं कराया गया है।

    आ गया स्मार्ट टूथब्रश, सिर्फ 3 सेकेंड में करेगा दांत साफ

    Unico Smartbrush
    Unico Smartbrush

    Unico स्मार्ट ब्रश आपका च्वाइस हो सकता है, क्योंकि यह स्मार्ट ब्रश सिर्फ 3 सेकेंड में दांतों को अच्छे से साफ कर सकता है। यह ब्रश देखने में एथलिट के माउथ गार्ड की तरह ही है। इस खास ब्रश के पावर यूनिट में आपको थोड़ा से टूथपेस्ट डालना होगा और उसके बाद सर्कुलर मोशन वाशिंग प्रोसेसर को ऑन करना होगा। अब आपको 3 सेकेंड तक का इंतजार करना होगा और फिर ब्रश को घूमाना होगा। इसके बाद आपके दांत चकाचक हो जाएंगे। इस डिवाइस की कीमत 7,608 रुपये है।

    इस कंपनी ने बनाया ब्रेसलेट जैसा हेडफोन, कीमत 1,94,400 रुपये

    luzli roller
    luzli roller

    अब तक वायर और वायरलेस हेडफोन यूज कर रहे हैं, लेकिन Luzli नाम की कंपनी ने घड़ी की बेल्ट (ब्रेसलेट) की तरह मुड़ने वाला हेडफोन लॉन्च किया है। इस हेडफोन को घड़ी की तरह मोड़कर पैकेट या बैग में आसानी से रखा जा सकता है। इस फोन का नाम रोलर एमके01 (Roller MK01) है। इस हेडफोन को बनाने वाली कंपनी Luzli के मुताबिक Roller MK01 को 22 अलग-अलग स्टेनलेस स्टील स्प्रिंग की मदद से तैयार किया गया है ताकि इसे ब्रेसलेट की तरह मोड़ा जा सके। इस हेडफोन के साथ इयरपैड, क्लिनिंग क्लॉथ और एक 3.5एमएम केबल जैसी एसेसरीज भी दी गई हैं। स्विटजरलैंड में बनने वाले इस खास हेडफोन की कीमत $3,000 यानी करीब 1,94,400 रुपये है। इसके साथ स्विस वॉच भी मिल रही है।

    इस फोन से टी-शर्ट पर कर सकते हैं प्रिंट, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये

    Zen Admire Sense
    Zen Admire Sense

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेन के इस स्मार्टफोन का नाम जेन एडमायर सेंस है। इस फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड मार्शमैलो, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा और 2300mAh की बैटरी है। इस फोन के कैमरे की खासियत की बात करें तो रियर कैमरे में विस्टोसो (Vistoso) नाम का एक फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप किसी भी टी-शर्ट और मग पर मनचाहा प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में फशिन (Fashin) फीचर दिया गया है जिसकी मदद से ऑनलाइन कपड़े की खरीददारी में मदद मिलेगी। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    यह है दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन, वजन सिर्फ 17 ग्राम

    World’s smallest drone
    World’s smallest drone

    दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन साल 2017 में हो गया इस ड्रोन का वजन सिर्फ 17 ग्राम है। इस ड्रोन का नाम SKEYE Nano 2 FPV है। इस ड्रोन की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने स्मार्टफोन से लिंक कर सकते हैं और रियल टाइम स्ट्रिमिंग कर सकते हैं। इस ड्रोन की मदद से शानदार एरियल शॉट लिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस ड्रोन में 6 एक्सिस कंट्रोल है और इसमें एलईडी लाइट भी दी गई है। यह ड्रोन फुल एचडी वीडियो शूट करने में सक्षम है। इसमें वाई-फाई सपोर्ट भी है। SKEYE Nano 2 FPV की कीमत 64 डॉलर यानी करीब 42,000 रुपये है। इसे आप खरीद भी सकते हैं लेकिन आपको डॉलर में पेमेंट करना होगा।

    लॉन्च हुई 14TB स्टोरेज वाली हार्ड ड्राइव लेकिन खरीद नहीं सकते आप

    Western Digital Ultrastar Hs14
    Western Digital Ultrastar Hs14

    वेस्टर्न डिजिटल ने दुनिया की सबसे ज्यादा स्टोरेज वाली हार्ड ड्राइव Ultrastar Hs14 लॉन्च की है। कंपनी के दावे के मुताबिक Ultrastar Hs14 दुनिया की पहला ऐसा हार्ड ड्राइव है जिसकी स्टोरेज क्षमता 14टीबी है। इसकी डाटा ट्रांसफर स्पीड 223MiB/s यानी करीब 233 MB/s है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस ड्राइव की MTBF (mean time between failures) 2.5 मिलियन घंटा है। यानी कई सालों तक आप इसमें रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और यह फेल नहीं होगा। हालांकि कंपनी इसे आप खरीद नहीं सकते हैं क्योंकि फिलहाल यह सिर्फ वेस्टर्न डिजिटल के क्लाइंट्स के लिए ही है। कंपनी ने इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया है।

    वायरलेस कीबोर्ड को कभी नहीं करना पड़ेगा चार्ज

    Logitech K750 Wireless Solar Keyboard
    Logitech K750 Wireless Solar Keyboard

    वायरलेस कीबोर्ड में सबसे बड़ी दिक्कत उसके चार्जिंग की होती है। कई कीबोर्ड में सप्ताह में बैटरी बदलने होती है तो कईयों को 1 महीने बाद चार्ज करना होता है, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। अब बाजार में एक ऐसा वायरलेस कीबोर्ड आया है जिसे कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं है। इस खास कीबोर्ड का नाम Logitech K750 वायरलेस सोलर कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड में सोलर पैनल लगा है जिसकी मदद से आपके आसपास मौजूद रौशनी से ही यह चार्ज हो जाता है। हालांकि इसकी कीमत 9,267 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें