आज से दुकानों पर भी मिलेगा Xiaomi mi max 2, इसमें है 5300mAh की बैटरी

शाओमी का हाल ही में लॉन्च हुआ Xiaomi mi max 2 आज से ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इससे पहले इस फोन की बिक्री की पहली सेल शाओमी की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल में हुई थे। ऑफलाइन के अलावा एमआई मैक्स 2 की बिक्री अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे स्टोर से होगी।
शाओमी एमआई मैक्स 2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में 6.44 इंच की डिस्प्ले है जो कि एमआई मैक्स 2 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई मैक्स का ही अपग्रेडेड वर्जन है। कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर वाला PDAF कैमरा है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ac, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में 5300mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 1 घंटे की चार्जिंग में पूरे दिन भर का बैकअप मिलेगा, साथ ही कंपनी का दावा 57 घंटे के टॉकटाइम का है।
इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आएगा। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की तरफ से 100 जीबी 4जी डाटा 309 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर मिलेगा।