Intex ने लॉन्च किया सस्ता फोन Aqua Power IV, इसमें है 4000mAh की बैटरी

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन एक्वा पावर IV लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी दी और 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। फोन की कीमत 5,499 रुपये है। फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।
Intex Aqua Power IV की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0 एक अपडेट के बाद मिलेगा। फोन में 5 इंच की FWVGA की डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Xender, Gaana, Prime Video और Vistoso प्री-लोडेड मिलेंगे।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने कंपनी ने एक्वा एस3 लॉन्च किया था। इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट के साथ फास्ट चार्जिंग के लिए (2A) चार्जर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलता है। इस फोन की कीमत 5,777 रुपये है। फोन के अन्य स्सेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल), 1.3GHz का क्वॉडकोर स्प्रीडट्रम SC9832A प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है।
वहीं एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमर और फ्लैश लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2450mAh की बैटरी है। फोन शैंपेन कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसके अलावा फोन में QR कोड स्कैनर, फोन ट्रेकर, मिसिंग फोन सायरन, एंटीवायरस, डाटा बैकअप और गाना म्यूजिक ऐप प्री-लोडेड मिलेगा।