शाओमी एमआई ए2 24 जुलाई को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Jul 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 set to Launch on July 24
Xiaomi Mi A2

    शाओमी के नए स्मार्टफोन एमआई ए2 की लॉन्चिंग तारीख सामने आ गई है। शाओमी ने खुद इसकी जानकारी दी है। शाओमी का एमआई ए2 24 जुलाई को स्पेन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च होगा। कंपनी ने शाओमी एमआई ए2 के पोस्टर के साथ नेक्सट जेन इस कमिंग टैगलाइन का इस्तेमाल किया है।

    बता दें कि शाओमी एमआई ए2 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है। खबर है कि शाओमी एमआई ए2 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एक अपडेट के बाद स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक एमआई ए2 देखने में एमआई 6एक्स जैसा होगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि एमआई ए2 तीन कलर वेरियंट ब्लैक, रोज और गोल्ड में लॉन्च होगा। माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमआई ए2 का रेड कलर वेरियंट भी इन तीनों वेरियंट की लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद बाजार में आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं खबर है कि एमआई ए2 4 जीबी रैम व 32+64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी के स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। बता दें कि एमआई ए1 सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था।

    एमआई ए2 को चीन में एआई 6एक्स के नाम से पेश किया जाएगा। ऐसे में फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

    इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3010mAh की बैटरी और सी टाइप चार्जिंग मिलेगी। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की शुरुआती कीमत 16 हजार रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें