26 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहे हैं हुवावे के ये दो दमदार स्मार्टफोन

हुवावे जल्द ही भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। खबर है कि हुवावे 26 जुलाई को भारत में नोवा सीरीज के नोवा 3 और नोवा 3आई को भारत में पेश करने वाली है। कंपनी ने ट्विटर पर टीजर भी जारी किया है। कंपनी ने ट्वीट में #Coming4You! का इस्तेमाल किया है। ट्वीट में 26 जुलाई का भी जिक्र किया गया है। साथ ही फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से होगी।
आपको याद दिला दें कि नोवा 3 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है और नोवा 3आई को अभी तक बाजार में पेश नहीं किया गया है। दोनों फोन में कंपनी का इनहाउस ग्राफिक्स प्रोसेसर जीपीयू टर्बो मिलेगा जो कि गेमिंग के शौकीन के लिए एक तोहाफा साबित होगा।
हुवावे नोवा 3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर हाई सिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
हुवावे नोवा 3 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट पर भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फेस अनलॉक और 3D क्यूमोजी मिलेगी जैसा कि एप्पल का एनिमोजी है। इसके अलावा फोन में 3750mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।