Xiaomi Mi A1 की सेल आज, इसमें है डुअल कैमरा सेटअप

शाओमी के नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 की आज दूसरी सेल है। इस फोन को कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। इस फोन में गूगल का एंड्रॉयड वन दिया गया है। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, एमआई.कॉम, एमआई होम और विजय सेल्स जैसे ऑफलाइन स्टोर से होगी। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसकी तुलना आईफोन 7 प्लस और वनपप्लस 5 से हो रही है।
ये भी देखेंः WhatsApp के ये 5 ट्रिक्स कोई 'महारथी' ही जानता होगा
Xiaomi Mi A1 की की कीमत और स्पेसिफिकेशन

एमआई ए1 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं जिनकी तुलना कंपनी ने आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 से की है। कैमरे में 3.0 ब्यूटी मोड दिया गया है।
फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। फोन में इस साल के अंत तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट मिलेगा। फोन की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। वहीं फोन के साथ एयरटेल की ओर से 200 जीबी 4जी डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। फोन की बिक्री 12 सितंबर से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी।