16 MP कैमरा और 3930 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Yureka 2, जानिए कीमत

भारतीय स्मार्टफोन मेकर Micromax की सब्सिडियरी कंपनी YU मोबाइल ने भारत में Yureka 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी है। यह डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर को खरीदी जा सकेगी। बता दें कि इसी दिन कंपनी की बिग बिलियन डे सेल की भी शुरुआत हो रही है। यू यूरेका 2 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसमें मेटल यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है, साथ ही डिस्प्ले पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है।
यू यूरेका 2 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट की भी सुविधा दी गई है। 3930 mAh बैटरी वाला यह फोन क्वालकॉम की 3.0 क्विक चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
पढ़ें: iPhone 6s से लेकर iPhone X तक, यहां जानिए इन 7 एप्पल स्मार्टफोन के प्राइस की पूरी लिस्ट
फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में नाइट मोड, ब्यूटी मोड, मल्टी शॉट और ऑटो फोकस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये फोन एंड्रॉइड मार्शमैलो पर काम करेगा।
कंपनी ने इस साल जून में ही यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यू यूरेका ब्लैक की कीमत 8999 रुपए रखी गई थी। फोन में 4जीबी की रैम दी गई थी, जो इसका सबसे खास फीचर था। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी। फोन में 2.5 डी कॉर्निंग गौरिल्ला ग्लास के साथ 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई थी। इसमें डुअल LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा था।