इस महीने लॉन्च होगा शाओमी एमआई6, जानें क्या है खूबियां

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 04 Apr 2017 06:58 PM IST
xiaomi mi 6 is all set to launch in april in india
शाओमी

    शाओमी का नया स्मार्टफोन एमआई6 अप्रैल में कभी भी लॉन्च हो सकता है। इस बात की पुष्टि कंपनी के ओर से कर दी गई है। आपको बता दें की एमआई6 की लॉन्चिंग की खबरें पिछले महीने से ही चल रही हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन की लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि शाओमी 11 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच इस फोन को बाजार में पेश कर सकती है।

    शाओमी एमआई 6 स्मार्टफोन की जानकारी पहले भी लीक हो चुकी है। लीक जानकारी के मुताबिक फोन में डुअल कैमरा सेंसर लगा मिल सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी एमआई 6 के साथ एमआई 6 प्लस को भी लॉन्च कर सकती है। शाओमी एमआई 6 में 5.15 इंच की स्क्रीन और एमआई6 प्लस में 5.7 इंच की स्क्रीन होगी।

    4जीबी होगा रैम

    शाओमी
    शाओमी

    आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार शाओमी एमआई 6 में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 4जीबी और 64 जीबी, 6 जीबी और 128 जीबी के वेरिएंट में आएगा। वहीं शाओमी एमआई6 प्लस को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी और 128 जीबी व 8 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

    हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की। यह सारी डिटेल हम आपको लीक जानकारी के अनुसार ही बता रहे हैं।

    साथ ही एमआई 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होगा जबकि एमआई 6 प्लस में एक फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। दोनों फ्लैगशिप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ड 4.0 टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

    और पढ़ें...