WhatsApp से जल्द ही कर सकेंगे पेमेंट !

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Apr 2017 12:58 PM IST
WhatsApp will reportedly launch payments in India
व्हाट्सऐप - फोटो : leifshows

    अभी तक आप पेमेंट के लिए पेटीएम, भीम और मोबिक्विक जैसे ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही आपको इन ऐप से छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि अब आप व्हाट्सऐप जल्द ही भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने वाला है जिसके बाद आप अपने व्हाट्सऐप से भी पैसे भेज सकेंगे और पेमेंट कर सकेंगे।

    the-ken.com की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में व्हाट्सऐप के करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं। व्हाट्सऐप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक व्हाट्सऐप पेमेंट भारत में UPI के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस की शुरुआत कर सकता है।

    इससे पहले स्वीडेन की कंपनी Truecaller भी पेमेंट सर्विस भारत में लॉन्च कर चुकी है। इसके लिए ट्रूकॉलर ने आईसीआईसीआई से साझेदारी की है। इससे पहले फरवरी में भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे व्हाट्सऐप के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात में डिजिटल पेमेंस सर्विस की बात की थी। उन्होंने कहा था कि व्हाट्सऐप ने अभी तक कमर्शियल मैसेंजिंग में एंट्री नहीं की है, लेकिन अब इसके बारे में विचार किया जा रहा है।

    बता दें कि फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप में पेमेंट सर्विस दे ही दिया है हालांकि यह सर्विस फिलहाल अमेरिका के लिए है लेकिन जल्द ही यह भारत में भी आ सकता है। वहीं मैसेंजर के बाद व्हाट्सऐप में पेंमेट सर्विस का आना भारतीय बाजार में विदेशी कंपनियों की संभावनाओं को दिखाता है।

    और पढ़ें...