जियो 4G डाउनलोडिंग स्पीड में एक बार फिर टॉप पर

टेलीकॉम बाजार में कदम रखने के बाद से ही रिलायंस जियो अन्य कंपनियों के लिए अक्सर कोई न कोई मुश्किल खड़ा करती नजर आ रही है। बाजार में उतरने के साथ ही फ्री सर्विस का ऐलान और अब 4जी स्पीड टेस्ट, टेलीकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल का सबब बना हुआ है।
ट्राई के जारी आकंडों ने अनुसार रिलायंस जियो की स्पीड अन्य किसी ऑपरेटर से ज्यादा है। ट्राई ने बताया कि जियो की डाटा स्पीड अन्य प्रमुख कंपनियों के मुकाबले लगभग दोगुनी है। ट्राई ने कहा कि जनवरी 2017 में जियो की एवरेज डाउनलोडिंग स्पीड 17.42 एमबीपीएस थी जो फरवरी महीने में कम होकर 16.48 एमबीपीएस हो गई।
जानें किसकी कितनी स्पीड

बता दें कि कुछ दिनों पहले एयरटेल ने एक प्रचार में सबसे तेज स्पीड का दावा किया था। जिसके बाद जियो ने इसके प्रति आपत्ती दर्ज कराई थी।
वहीं अन्य कंपनियों की बात करें तो वोडाफोन की स्पीड 5.66 एमबीपीएस रही और आइडिया की 8.33 एमबीपीएस रही। एयरटेल की बात करें तो इसकी स्पीड 7.66 एमबीपीएस रही और एमबीपीएस और बीएसएनएल के लिए 2.89 एमबीपीएस आंकी गई है।
इनके अतिरिक्त टाटा डोकोमो की औसत स्पीड 2.67 एमबीपीएस, एयरसेल की 2.01 एमबीपीएस और रिलायंस कम्युनिकेशन की 2.67 एमबीपीएस रही।