Xiaomi ला रही है एक और सस्ता Redmi स्मार्टफोन, यहां जानें पूरी रिपोर्ट

भारत में नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi एक बार फिर से मोबाइल बाजार में धमाल मचाने को तैयार है। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को लॉन्च करने के बाद कंपनी एक और स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी Redmi S2 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को चीन में 3C सर्टिफिकेशन के साथ देखा गया है। हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं Xiaomi Redmi S2 को हाल ही में चीन की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENNA पर देखा गया था जिसके मुताबकि Redmi S2 में 18ः9 आस्पेक्ट रेशियो वाली HD+ डिस्प्ले होगी।
इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 16 जीबी स्टोरेज होगी। फोन केे रैम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 का एक सेंसर और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। यह फोन 2, 4 और 6 जीबी रैम के वेरियंट में आएगा।