32 इंच का टीवी खरीदना चाहते हैं तो ये हैं 16 हजार रुपये से कम में मिलने वाले 5 Smart TV

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Apr 2018 12:16 PM IST
Top 5 32 inch Smart TV in India Under Rs 16,000
32 inch smart tv

    मोबाइल बाजार के बाद भारतीय टीवी बाजार के एक नए युग की शुरुआत हुई है। पिछले दो महीने में तीन बड़़ी कंपनियों ने भारत में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं जिनमें शाओमी, थॉमसन और टीसीएल शामिल हैं। तो आज हम आपके लिए 32 इंच के 5 स्मार्ट टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमत 16 हजार रुपये से कम है और आप इन्हें खरीद भी सकते हैं।

    Thomson
    Thomson

    थॉमसन के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 13,490 रुपये है। इसका मॉडल नंबर 32M3277 है। टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करता है और इसमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स, 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

    iFFALCON smart tv
    iFFALCON smart tv

    टीसीएल ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इसके लिए कंपनी ने भारत में iFFALCON के साथ पार्टनरशिप की है। iFFALCON F2 के 32 इंच वाले टीवी की कीमत 13,499 रुपये है। टीवी की खासियतों की बात करें इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0, फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2.56 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। टीवी में हॉटस्टार, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, यूपीपीटीवी, Google Play मूवीज और टीवी, इरोज नाउ, वूट जैसे एंटरटेनमेंट ऐप इसमें डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसमें 10 वॉट का स्पीकर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें