फेस अनलॉक और मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y83

मीडियाटेक हीलियो पी22 के लॉन्च होने के ठीक दो दिन बाद वीवो ने इस प्रोसेसर के साथ अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाय83 लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ वीवो वाय83 मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है। हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग अभी सिर्फ चीन में हुई है और वहां बिक्री भी शुरू हो गई है। वीवो वाय83 की भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।
वीवो वाय83 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y83 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम सपोर्ट, 6.22 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन में 2GHz का मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करेंं तो Vivo Y83 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। इस फोन में 3260mAh की बैटरी, 4जी, वाई-फाई, हेडफोन जैक दिए गए हैं। वीवो वाय83 की कीमत चीन में 1,498 युुआन यानि करीब 15,900 रुपये है।