स्मार्ट स्पीकर के साथ 'अलर्ट' रहिए, अमेजॉन एलेक्सा ने प्राइवेट बातचीत को लीक कर दिया है

हर एक इंसान की एक निजी जिन्दगी होती है जिसमें वह खुलकर रहता है। निजी जिन्दगी में लोग पार्टनर के साथ प्राइवेट बातचीत भी करते हैैैं लेकिन जरा सोचिए इस निजी बातचीज को आपके घर में मौजूद स्पीकर रिकॉर्ड करके किसी तीसरे व्यक्ति को भेज दे तो क्या होगा?
अमेजॉन के स्मार्ट स्पीकर अमेजॉन इको ने कुछ ऐसा ही किया है। अमेजॉन के स्मार्ट स्पीकर इको में वर्चुअल असिस्टेंट एल्केसा दिया गया है जो गूगल असिस्टेंट की तरह की वॉयस कमांड पर काम करता है, लेकिन इस बार अमेजॉन एलेक्सा ने पोर्टलैंड के एक हसबैंड-वाइफ के बीच की बातचीत को रिकॉर्ड करके किसी तीसरे शख्स को भेज दिया है।
वहीं इस मामले पर अमेजॉन ने कहा है कि हसबैंड-वाइफ की बातचीत के दौरान एलेक्सा को गलतफहमी हो गई है और उसने रिकॉर्डिंग को वाशिंगटन के सिएटल में रहने वाले एक शख्स को सेंड कर दिया। अमेजॉन ने कहा है कि बातचीत के दौरान किसी शब्द को एलेक्सा ने वॉयस कमांड समझ लिया और एक्टिव हो गया और इसके बाद एलेक्सा को सेंड मैसेज कमांड मिलने की गलतफहमी हो गई है।
वहीं मैसेज को भेजने से पहले एलेक्सा ने यह भी पूछा है कि किसे भेजना है, इसके बाद एलेक्स ने उनकी बातचीत में से right को कमांड समझ लिया और रिकॉर्डिंग को भेज दिया। वहीं महिला का कहना है कि एलेक्सा ने उससे बिना पूछे ही मैसेज को भेजा है।
स्मार्ट डिवाइस के साथ आपको भी रहना होगा स्मार्ट, नहीं तो प्राइवेसी भूल जाइये
आजकल स्मार्ट डिवाइस का चलन मार्केट में है। अधिकतर लोगों के घर में आपको स्मार्ट स्पीकर्स, स्मार्ट टीवी जैसी डिवाइस मिल जाएंगी, लेकिन इनके साथ खतरा भी कम नहीं है। स्मार्ट टीवी के साथ तो खतरा कम है लेकिन स्मार्ट स्पीकर्स के साथ काफी खतरा है।
इससे पहले भी घर में आपसी कहासुनी होने पर एक स्मार्ट स्पीकर ने पुलिस को फोन कर दिया था। अब सवाल यह है कि इनसे कैसे बचा जाए? तो आपके बता दें कि अगर जरूरत हो तभी स्मार्ट स्पीकर का इस्तेमाल करें। साथ ही जरूरत ना होने पर इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दें ताकि ये डिएक्टिव हो जाएं।