Realme X2 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) आज (17 दिसंबर) एक्स2 (Realme X2) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले इस फोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस डिवाइस में दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी रियलमी एक्स2 के साथ रियलमी बड्स और स्टार वॉर एडिशन को भी बाजार में उतार सकती है। वहीं, कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले चीन में पेश किया था। हालांकि, रियलमी एक्स2 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी। तो आइए जानते हैं एक्स2 की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
Realme X2 के भारतीय कीमत की तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,200 रुपये) और 8 जीबी रैम वाले वेरियंट को 1,899 युआन (करीब 19,300 रुपये) प्राइस टैग के साथ चीनी बाजार में उतारा था।
Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।