Vivo V20 Pro Review: स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन

वीवो ने साल 2020 के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2020 में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V20 Pro 5G लॉन्च किया है। Vivo V20 Pro 5G, कुछ दिन पहले लॉन्च हुए Vivo V20 का अपग्रेडेड वर्जन है। वीवो वी20 को जहां सिंगल सेल्फी कैमरे और 4जी के साथ लॉन्च किया गया था, वहीं Vivo V20 Pro को 5जी और डुअल सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है। वीवो वी20 के मुकाबले Vivo V20 Pro 5G की डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। Vivo V20 Pro की कीमत 29,990 रुपये है। ऐसे में इसका मुकाबला सीधे तौर पर गूगल पिक्सल 4A और OnePlus Nord से है। आइए रिव्यू में देखते हैं वीवो के इस नए फोन में कितना दम है?
Vivo V20 Pro Review: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले-
6.44 इंच FHD+ एमोलेड, HDR10प्रोसेसर-क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765Gस्टोरेज/रैम- 8GB रैम/128GBस्टोरेजसॉफ्टवेयर- Funtouch OS (एंड्रॉयड 11)बैटरी- 4000mAh (33W) फास्ट चार्जिंगरियर कैमरा- 64MP+8MP+2MPफ्रंट कैमरा- 44MP+8MP ऑटो आईफोकसकलर वेरियंट- सनसेट मेलोडी, मिडनाइट जैज
Vivo V20 Pro Review: डिजाइन और डिस्प्ले

वीवो वी20 प्रो की डिजाइन काफी हद तक वीवो वी20 की तरह है। वीवो वी20 प्रो में जहां बाथटब नॉच डिस्प्ले है, वहीं वीवो वी20 में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया था। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस इंडोर और आउटडोर में बढ़िया परफॉर्मेंस देती है, कलर क्लियर हैं, लेकिन बड़ा नॉच वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान थोड़ा परेशान करता है।

फोन में पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में दिए हैं। सिम कार्ड स्लॉट, टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर दिए गए हैं। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक नहीं दिया गया है, जबकि वीवो वी20 में हेडफोन जैक है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है यानी वीवो का कहना है vivo V20 Pro अपने सिगमेंट में सबसे पतला 5जी फोन है। यह फोन 7.39एमएम पतला है और इसका वजन 170 ग्राम है।
Vivo V20 Pro Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

Vivo V20 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर 5जी प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर आज मिडरेंज 5जी स्मार्टफोन के लिए जरूरी हो गया है। मल्टीटास्किंग, टैब स्विचिंग, मल्टीपल टैब ओपनिंग आदि में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इस रेंज में डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को लेकर वीवो ने कंजूसी कर दी है। Vivo V20 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।\

बाकि अन्य परफॉर्मेंस को लेकर कोई समस्या नहीं है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी हैं। स्पीकर का वॉल्यूम लेवल अच्छा है लेकिन आउटडोर के लिए कम है। साउंड क्वॉलिटी ठीक-ठाक है। गेमिंग के लिए यह फोन बढ़िया है। हेवी गेम को आसानी से यह फोन हैंडल कर सकता है। कॉल ऑफ ड्यूटी (COD) जैसे हेवी गेम स्मूथली चलते हैं, लेकिन लंबे समय तक खेलने पर फोन थोड़ा गर्म होता है।
Vivo V20 Pro Review: कैमरा

कैमरे की बात करें तो Vivo V20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.89 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में डुअल सेल्फी लेंस है जिसमें मेन लेंस 44 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के मामले में वीवो वी20 का परफॉर्मेंस लाजवाब है। कैमरे का वीडियो स्टेबलाइजेशन कमाल का है। चलती कार से ही शूटिंग करने पर वीडियो में बिलकुल भी जर्क नहीं आएगा।



कैमरे के साथ ऑटो आईफोकस भी मिलता है जो कि वीडियो क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ऑटो आईफोकस वीवो वी20 में भी दिया गया था। पर्याप्त रौशनी में Vivo V20 Pro का परफॉर्मेंस शानदार है और कम रौशनी में भी अच्छा है।


आप 4K 60fps पर फ्रंट कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं जो कि किसी यूजर्स के लिए बड़ी बात है। फ्रंट कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल भी मिलता है और इस लेंस से भी आप 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, हालांकि फ्रंट कैमरे के वीडियो की क्वालिटी ठीक-ठाक ही कही जाएगी।


रियर कैमरे के साथ क्लिक की गई फोटो डीटेल के साथ आती है। क्लोजअप शॉट्स भी डीटेल के साथ आते हैं। नाइट और पोट्रेट मोड का भी परफॉर्मेंस बढ़िया है। कैमरे के साथ ‘Double exposure' भी मिलता है। इसके अलावा इसमें डुअल मोड भी मिलता है यानी आप फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर कह सकते हैं कि वीवो वी20 प्रो का कैमरा आपको पसंद आएगा।

Vivo V20 Pro Review: बैटरी
वीवो के इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन का वजन 170 ग्राम है। Vivo V20 Pro की बैटरी लाइफ अच्छी है। एक बार फुल चार्जिंग में आप 5-6 फिल्में एचडी में देख सकते हैं। 33 वॉट का फास्ट चार्जर भी एक घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है। बैटरी लाइफ को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।