Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Dec 2020 07:05 PM IST
Samsung Galaxy M51 Review review In Hindi price specification camera sample and more
Samsung Galaxy M51 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग ने इस साल एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ी बैटरी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy M51 की। सैमसंग के इस फोन में 7000एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा Samsung Galaxy M51 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। गैलेक्सी एम51 में चार रियर कैमरे हैं। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग के बहुत ही कम फोन में स्नपड्रैगन प्रोसेसर देखने को मिलता है। आइए Samsung Galaxy M51 का रिव्यू देखते हैं....

    Samsung Galaxy M51 Review: स्पेसिफिकेशन और कीमत

    डिस्प्ले-

    6.7 इंच FHD+, सुपर एमोलेडरैम-6/8 जीबीस्टोरेज-128 जीबीरियर कैमरा-64MP+12MP+5MP+5MPफ्रंट कैमरा-32MPप्रोसेसर-क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730Gबैटरी-7000mAHचार्जर-25Wकलर्स-इलेक्ट्रिक ब्लू, स्लैस्टिकल ब्लैककीमत-22,999 रुपये(6GB+128GB), 24,999 रुपये(8GB+128GB)

    Samsung Galaxy M51 Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy M51 Review
    Samsung Galaxy M51 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन के मामले में सैमसंग का यह थोड़ा हेवी है। इस फोन का वजन 213 ग्राम है। डिस्प्ले बड़ी होने के कारण फोन भी बड़ा है, हालांकि इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं है। करीब एक सप्ताह में आपको आदत हो जाएगी। गैलेक्सी एम51 में नीचे की ओर सिंगल स्पीकर, हेडफोन जैक और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। लेफ्ट में ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे, राइट में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। पावर बटन तक ठीक है लेकिन वॉल्यून बटन तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    एक हाथ से फोन को इस्तेमाल करना मुश्किलभरा काम है। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसे टेक्नोलॉजी की भाषा में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर कहा जाता है। डिस्प्ले की स्टाइल इनफिनिटि ओ है। फोन की बॉडी काफी ग्लॉसी है और उंगलियों के निशान आसानी से आते हैं। फोन हाथ से फिसलता भी बहुत है और इससे बचने के लिए सैमसंग ने बॉक्स में कवर नहीं दिया है। बैक पैनल पर चारों लें और फ्लैश लाइट दी गई है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और फ्रेम भी प्लास्टिक का है। फोन इलेक्ट्रिक ब्लू, स्लैस्टिकल ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Samsung Galaxy M51 Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy M51 Review
    Samsung Galaxy M51 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इनफिनिटी ओ का मतबल है कि डिस्प्ले के सबसे ऊपर एक डॉट में फ्रंट कैमरा है। डॉट के चारों और डिस्प्ले है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के कलर्स अच्छे हैं और इसके साथ वाइडवाइन एल-1 का सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    ऐसे में आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो भी देख सकेंगे। डॉट नॉच वीडियो देखने या गेमिंग के दौरान परेशान नहीं करता है। गैलेक्सी एम51 एक हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला फोन नहीं है। इसका रिफ्रेश रेट 60HZ है, जबकि इस फोन के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी OnePlus Nord और Realme X3 में हाई-रिफ्रेश रेट मिलता है।

    Samsung Galaxy M51 Review: कैमरा

    Samsung Galaxy M51 Review
    Samsung Galaxy M51 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एम51 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं
    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    12 मेगापिक्सल वाला वाइड एंगल लेंस 123 डिग्री एरिया को कवर करता है। गैलेक्सी एम51 किसी की सीन को फोकस काफी तेजी से करता है। दिन की रौशनी में Galaxy M51 बेहतरीन फोटो क्लिक करता है। कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर का भी सपोर्ट है। वाइड एंगल में भी डीटेल काफी हद तक मेंटेन रहता है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं
    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    कैमरे का नाइट मोड बेहद ही खास है। हाल ही में आए एक अपडेट के बाद नाइट मोड में शानदार फोटो क्लिक होती है। एक लाइन में कहा जा सकता है कि गैलेक्सी एम51 के लिए रात जैसी कोई चीज नहीं होती है। तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकता है। इसका नाइट मोड गूगल पिक्सल 4ए से बेहतर है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    डिफॉल्ट लेंस 16 मेगापिक्सल का है लेकिन आप अपनी जरूरत के हिसाब से 64 मेगापिक्सल यूज कर सकते हैं। इस फोन में भी सैमसंग का खास फीचर सिंगल टेक मिलता है जिसमें एक कई फोटो, वीडियो और जिफ कैप्चर होते हैं। फोन के क्लोजअप शॉट्स अच्छे हैं और कलर्स भी अच्छे हैं। लाइव फोकस भी बढ़िया है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    सेल्फी लेंस भी अपना काम अच्छे तरीके से करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप मेन लेंस और सेल्फी लेंस से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आपको सुपर स्टिडी मोड भी मिलता है। कैमरे के साथ 10एक्स जूम मिलता है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    Samsung Galaxy M51 Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    Samsung Galaxy M51 Review
    Samsung Galaxy M51 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    वैसे तो सैमसंग की एम सीरीज के अधिकतर स्मार्टफोन में आपको Exynos प्रोसेसर देखने को मिलेगा लेकिन गैलेक्सी एम51 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। यह सैमसंग का एक बड़ा और बढ़िया फैसला है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से आगे भी बढ़ा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 618 मिलता है। Galaxy M51 में आपको एंड्रॉयड 10 आधारित OneUI Core 2.1 मिलता है।

    Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं

    सैमसंग ने अपने इस फोन में मोज जैसे कई सारे ब्लॉटवेयर दे दिया है। छोटी कंपनियां ब्लॉटवेयर देती हैं तो एक बात समझ में आती है लेकिन सैमसंग से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती। फोन में Nearby Share भी मिलता है। हमारे रिव्यू के दौरान कभी ऐसा नहीं हुआ जब फोन स्लो पड़ गया हो या इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत आई हो। गेमिंग से लेकर डेली यूज तक परफॉर्मेंस बढ़िया है। फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक तेजी से काम करते हैं। Asphalt 9 और कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे गेम स्मूथली खेले जा सकते हैं।

    Samsung Galaxy M51 Review: बैटरी

    Samsung Galaxy M51 Review
    Samsung Galaxy M51 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    बैटरी वाला हिस्सा इस फोन का सबसे बड़ा प्वाइंट है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो कि दो दिनों तक आराम से आपका साथ दे सकती है। गैलेक्सी एम51 पर आप लगातार 10 फिल्में एचडी में देख सकते हैं। उसके बाद भी बैटरी बच जाएगी। फोन के साथ 25W का चार्जर मिलता है जो कि फोन को फुल चार्ज करने में 1 घंटे 55 मिनट का वक्त ले लेता है। तो कुल मिलाकर कहें तो यह एक निराश करने वाला फोन नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें