यह कंपनी ला रही है पहला स्मार्टफोन जिसके डिस्प्ले में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Vivo to be 1st smartphone maker to use in display fingerprint sensor
vivo in-display fingerprint sensor

    स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट का होना आम बात हो गई है। अब तो 5 हजार रुपये से कम में भी फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन मिल रहे हैं। अब इसी कड़ी में वीवो बाजी मारने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक वीवो दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन ला रही है जिसकी डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 की शुरुआत में वीवो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन लाएगी। इसके लिए कंपनी ने टॉप 5 स्मार्टफोन वेंडर कंपनियों से संपर्क किए हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाली तकनीक को Clear ID नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि वह 2018 में 70 लाख स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel के 1GB डाटा से लेकर रोज 3.5GB डाटा वाले प्री-पेड प्लान

    बता दें कि इसी साल जून में चीन के शंघाई में हुए MWC 2017 इवेंट में वीवो ने इस नई फिंगरप्रिंट स्कैनर वाली तकनीक को दुनिया के सामने पेश किया था। वीवो की यह तकनीक क्वॉलकॉम की अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर्स टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें