Apple ने 3.5 फीसदी बढ़ाए फोन के दाम, अब इतने में मिलेगा iPhone

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 18 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Apple increased prices of all iPhone models after Import Duty Hike
apple iphone

    मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने iPhone SE को छोड़कर अपने सभी आईफोन मॉडल की कीमतों में इजाफा किया है। भारत सरकार ने हाल ही में मोबाइल हैंडसेट पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। जिसके बाद एप्पल ने अपने आईफोन की कीमतों में 3.5 फीसदी का इजाफा किया। नए दाम सोमवार सुबह से ही लागू हो गए हैं। iPhone SE की कीमतें इसलिए नहीं बढ़ी क्योंकि यह भारत में ही असेंबल किया जाता है।

    पढ़ें: 8GB RAM के साथ नए अवतार में आया Oneplus 5T

    विज्ञापन

    सरकार के फैसला का सबसे ज्यादा असर एप्पल को ही हुआ है क्योंकि इसके भारत में बेचे जाने वाले 88 फीसदी हैंडसेट आयात किए जाते हैं। कंपनी सिर्फ आईफोन SE मॉडल को बंगलूरू में असेंबल करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये होंगी नई कीमतें

    Apple iPhone 7
    Apple iPhone 7

    उदाहरण के तौर पर 256 जीबी वाला iPhone X अब 3000-3500 रुपए महंगा मिलेगा। अब इसकी कीमत 1.05 लाख रुपए होगी। आईफोन 6 और आईफोन 6एस की कीमतें 1500 रुपए बढ़ी हैं। इस तरह आईफोन 6 अब 30,780 रुपए और आईफोन 6एस अब 41,550 रुपए में मिलेगा। एप्पल ने खुद नई कीमतों की पुष्टि की और इन्हें अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें