UBON ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस स्पीकर, 10 घंटे तक नॉन स्टॉप म्यूजिक का आनंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
UBON launches new Made in India SP 43 Light Up Wireless Speaker for Rs 1999
UBON SP 43 Light Up Wireless Speaker - फोटो : amarujala

    भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट एक्सेसरी ब्रांड यूबॉन ने एसपी-43 लाइट अप वायरलेस स्पीकर के साथ अपने वायरलेस पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यूबॉन के इस स्पीकर में 1200 एमएएच की रिचार्जेबल बैटरी है। इसके अलावा इसमें टीएफ-कार्ड, एफएम और यूएसबी पोर्ट को सपोर्ट भी दिया गया है। इस वायरलेस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.0 है जिसकी रेंज 10 मीटर तक है।

    अपने इस स्पीकर की बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैटरी बैकअप का डावा किया है। इसमें डबल एलईडी आरजीबी लाइट वाला बेल्ट दिया गया है। इसमें मल्टी-कलर एलईडी लाइटिंग, कंट्रोल सिंगल कलर या स्पीकर ऑन करते वक्त मल्टी-कलर लाइट के नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर में आपको एचडी ऑडियो मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: कोरोना वायरसः आपके खून में ऑक्सीजन की मात्रा पर नजर रखती हैं ये स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड!

    इसमें प्ले, पॉज और रिपीट के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। स्पीकर के साथ 3 महीने की वारंटी और 3 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी यानी कुल 6 महीने की वारंटी मिल रही है। एसपी-43 लाइट अप वायरलेस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये है जिसे तमाम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने 2,999 रुपये की कीमत पर भारत में नया पावरबैंक यूबॉन पीबी एक्स-22 बॉस पावर को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक मेड इन इंडिया है। इसकी क्षमता 10,000 एमएएच की है और इसमें दो यूएसबी पोर्ट के साथ 500 लाइफ साइकल्स दी गई है। इसमें इडिकेटर के तौर पर एलईडी लाइट भी है।

    यूबॉन के इस पावरबैंक 2.1 डुअल यूएसबी के साथ पेश किया गया है जो टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें