Gionee की भारत में एक साल बाद हुई वापसी, 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ Gionee Max

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Aug 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Gionee Max smartphone launched in with 5000mAh Battery and dual camera Price Specifications
Gionee Max - फोटो : amarujala

    जियोनी ने करीब एक साल बाद भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Gionee Max पेश किया है। Gionee Max में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और डुअळ रियर कैमरा दिया गया है। जियोनी मैक्स एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। यह फोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    Gionee Max की भारत में कीमत और उपलब्धता

    भारतीय बाजार में Gionee Max सिर्फ एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, रेड और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगी और इसकी बिक्री 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ नया Oppo A53, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन 460 SoC प्रोसेसर

    Gionee Max की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसमें 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में Unisoc 9863A प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा डेफ्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन का वजन 185 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें