Made in India: घरेलू कंपनी सिस्का ने लॉन्च किया पहला स्मार्टवॉच Syska SW100

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Jul 2020 04:30 PM IST
Syska SW100 Smartwatch launched in India With Heart Rate Sensor at Rs 3999
Syska SW100 - फोटो : flipkart

    भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सिस्का ग्रुप ने भारत में वियरेबल बाजार में अपार संभावना को देखते हुए अपनी पहली स्मार्टवॉच Syska SW100 को लॉन्च कर दिया है। Syska SW100 स्मार्टवॉच में सभी तरह के हेल्थ ट्रैकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है, हालांकि सिस्का की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बिक्री 2,499 रुपये में हो रही है।

    Syska SW100 की स्पेसिफिकेशन

    Syska SW100 स्मार्टवॉच में 1.3 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ v4.2 दिया गया है। यह स्मार्टवॉच आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपयुक्त है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 15 दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके स्ट्रैप थर्मो प्लास्टिक के बने हैं। इसका वजन 31 ग्राम है।

    स्मार्टवॉच में स्लीप मॉनिटर, कैलोरी ट्रैकर, स्टेप काउंटर और हर्ट रेट मॉनिटरिंग है। इस वॉच में एक योग ट्रैकिंग फीटर भी है। Syska SW100 वाटर रेसिस्टेंट भी है। 1.5 मीटर पानी में डूबने के बाद भी यह स्मार्टवॉच खराब नहीं होगी। इसमें मल्टी स्पोर्ट्स मोड भी है जिसमें साइकलिंग, एक्सरसाइज और रनिंग जैसे मोड्स शामिल हैं।

    सिस्का के इस स्मार्टवॉच का मुकाबला रियलमी वॉच और अमेजफिट से है। बता दें कि सीएफएल बल्ब और होम इलेक्ट्रिक में सिस्का काम एक बड़ा नाम है। अब चीन के साथ विवाद के बाद कंपनी ने वियरेबल मार्केट में एंट्री किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें