Lava Z66 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है 7,899 रुपये
लावा जेड66 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चमिला दो कैमरे का सपोर्टकीमत है 7,899 रुपये

विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने हाल ही में जेड61 प्रो (Lava Z61 Pro) को पेश किया था। अब कंपनी ने जेड सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन लावा जेड66 (Lava Z66) को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में एचडी स्क्रीन और बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को दो कैमरे मिले हैं, हालांकि इस फोन को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। तो आइए जानते हैं लावा जेड66 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...
कंपनी ने लावा जेड66 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,899 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू और बैरी रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
लावा जेड66 स्मार्टफोन में 6.08 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में आक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिली है। इस स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।