Samsung Galaxy Tab S7, Tab S7+ की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
Galaxy Tab S7+ में मिलेगी 10090mAh की बैटरी256 जीबी तक स्टोरेज से लैस हैं टैबलेटमिलेगा वाई-फाई 6 का सपोर्ट

विस्तार
सैमसंग के दो टैब की बिक्री भारत में जल्द शुरू होने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 (Samsung Galaxy Tab S7) और सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 प्लस (Samsung Galaxy Tab S7+) की बिक्री अगले महीने से शुरू होने वाली है। बता दें कि सैमसंग के इन दोनों टैब को गैलेक्सी नोट 20 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।
गैलेक्सी टैब एस7 सीरीज की बिक्री अमेजन इंडिया से सात सितंबर से होगी। अमेजन इंडिया पर इस टैब का पेज भी लाइव हो गया है। कीमत की बात करें तो टैब एस7 के वाई-फाई वेरियंट की कीमत 55,999 रुपये, Galaxy Tab S7 LTE की कीमत 63,999 रुपये और S7+ LTE की कीमत 79,999 रुपये है। टैब के सभी वेरियंट की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।
Samsung Galaxy Tab S7 और Samsung Galaxy Tab S7+ की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 और गैलेक्सी टैब एस7 प्लस दोनों टैब में एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट दिया गया है। इनमें से Galaxy Tab S7 में 11 इंच की WQXGA एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Galaxy Tab S7+ में 12.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
ये भी पढ़ें: इन चाइनीज स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल आ रहे हैं मैलवेयर, चुरा रहे पैसे
दोनों टैबलेट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इनमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों टैब में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिनमें से एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Galaxy Tab S7 में 8000mAh की बैटरी और Galaxy Tab S7+ में 10090mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों टैब में 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दोनों टैब में अपग्रेडेड एस पेन मिलेगा जिसके साथ एयर गेस्चर का सपोर्ट है। टैब एस7 में रियर माउंटेड और एस7 प्लस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- 64MP कैमरे वाले इस फोन को खरीदने का आज है मौका, 12 बजे होगी फ्लैश सेल
- Nokia 5.3: Nokia ने एक साथ भारत में लॉन्च किए चार नए फोन, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये
- पाकिस्तानी हैकर्स ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की वेबसाइट हैक की
- UBON ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस स्पीकर, 10 घंटे तक नॉन स्टॉप म्यूजिक का आनंद