सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में मिल सकती है 512GB स्टोरेज लेकिन सभी लोग नहीं खरीद पाएंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 18 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 to be launched with 512GB Storage, Said to Be Exclusive to Certain Markets
samsung Galaxy Note 9

    सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लेकर खबरें लगातार लीक हो रही हैं। नई लीक में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी, हालांकि यह भी बात यह है कि 512 जीबी स्टोरेज वाला यह वेरियंट दुनियाभर के कुछ ही बाजारों में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शुरुआत में 512GB स्टोरेज वाला मॉडल सिर्फ चीन और साउथ कोरिया के बाजार में उपलब्ध होगा।

    वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा हैै कि नोट 9 में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए फिजिकल कैमरा शटर बटन मिलेगा। वहीं फोन की लॉन्चिंग 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में अनपैक्ड के नाम से आयोजित इवेंंट में होगी। एक ट्विटर यूजर के दावे को मानें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्चो होगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम मिलेगी और डुअल रियर कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में 6.4 इंच की सुुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 होगा। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 9 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें