फेसबुक का बड़ा फैसला, 18 साल के कम उम्र के लोगों नहीं दिखेंगे हथियार वाले विज्ञापन

फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। फेसबुक अब 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को हथियारों के विज्ञापन नहीं दिखाएगा। फेसबुक की नई विज्ञापन नीति की शुरुआत 21 जून 2018 से होगी। इसमें वे सभी विज्ञापन शामिल होंगे जिनमें हथियार एसेसरीज होंगे यानी हथियार के रख-रखाव के तरीके, बंदूक चलाने के तरीके, बंदूक बनाने के तरीके, गोली-बारुद आदि के विज्ञापनों पर अब बैन लग गया है।
फेसबुक ने यह कदम अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद उठाया है। बता दें कि इससे पहले यूट्यूब ने भी अपने एक बयान में कहा था कि वह जल्द ही हथियारों और एसेसरीज बेचने वाली वेबसाइटों का लिंक देने वाले वीडियो और कंटेंट पर बैन लगाएगा।
गौतरलब है कि फेसबुक ने हाल ही में कबूल किया था कि वह अपने यूजर्स के माउस मूवमेंट पर भी नजर रखता है और की-बोर्ड पर टाइप होने वाले एक-एक की पर उसकी नजर होती है। फेसबुक ने 2 हजार सवालों के जबाव दिए हैं जिनमें से यह बात सामने निकलकर आई है। दरअसल फेसबुक आपके माउस और की-बोर्ड पर नजर रखकर यह पता लगाता है कि आप किसी वेबसाइट पर कितना वक्त बिता रहे हैं और इसी के आधार फेसबुक आपको विज्ञापन दिखाता है।
फेसबुक ने सवालों के में कहा है कि उसे यह भी पता है कि आप कौन-सा वाई-फाई नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके फोन में किसका नंबर किस फोटो के साथ सेव है। इसके अलावा फेसबुक यह भी जानता है कि आपके फोन में कितनी बैटरी बची है, कितनी रैम, कितनी स्टोरेज है, आप कौन-कौन सा ऐप इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन सभी जानकारी के लिए जरूरी है कि आपके फोन में फेसबुक ऐप मौजूद है।