16 मार्च को लॉन्च होगा Samsung Galaxy M21, जानें स्पेसिफिकेशन
16 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M2148 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा फोनSamsung Galaxy M21 में मिलेगी 6000एमएएच की बैटरी

विस्तार
सैमसंग के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम21 की लॉन्चिंग तारीख के साथ ही खास फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। सैमसंग ने भी कंफर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy M21 की लॉन्चिंग 16 मार्च को भारत में दोपहर 12 बजे होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम21 की बिक्री अमेजन और सैमसंग की साइट से होगी। तो आइए सैमसंग के इस फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं...
अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy M21 के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। इसके अलावा फोन में 6000एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
वहीं सैमसंग गैलेक्सी एम21 में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में एक्सीनॉज 9611 प्रोसेसर होगा और इसे 3GB/4GB रैम वेरियंट में पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन की कीमत 12,000 रुपये के करीब होगी।