BSNL ने लॉन्च किया सस्ता प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
BSNL launches Prepaid STV 247 Arrives With 3GB Daily Data and 30 Days Validity
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। BSNL के इस नए प्लान में ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। BSNL का यह नया प्री-पेड एक अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान है।

    BSNL के इस प्लान की कीमत 247 रुपये है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है लेकिन प्रतिदन 250 मिनट की कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा है।

    विज्ञापन

    BSNL ने 247 रुपये का नया प्लान पेश करने के अलावा कंपनी ने 998 रुपये और 1,999 रुपये के प्री-पेड प्लान की भी अपडेट किया है। अपडेट के बाद 998 रुपये वाले प्लान में अब 270 दिनों की वैधता मिल रही है, वहीं 1,999 रुपये वाले प्लान में इरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन दो महीने के लिए मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें