Redmi Y2, आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 7सी की बोलती कर देगा बंद?

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी वाय2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाजार के मुताबिक डुअल कैमरे वाले इस फोन की कीमत का भी पूूरा ख्याल रखा है। इस फोन की सीधी टक्कर आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 7सी होगी। तो आइए देखते हैं इन तीनों फोन में कौन किस पर भारी पड़ रहा है।

शाओमी रेडमी वाय2
इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

हॉनर 7सी
Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3GB+32GB व 4GB+64GB स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।