Samsung Galaxy A41 हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Mar 2020 06:56 PM IST
सार

Samsung Galaxy A41 जापान में हुआ लॉन्चआईपी 68 की रेटिंग मिली है Samsung Galaxy A41 कोSamsung Galaxy A41 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

Samsung Galaxy A41 launched With Triple Rear Cameras IP68 rating, price and specifications
Samsung Galaxy A41 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    सैमसंग ने अपनी सीरीज में एक और नए मेंबर को जोड़ा है और इस नए मेहमान का नाम सैमसंग गैलेक्सी ए41 (Samsung Galaxy A41) है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A40 का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 में ट्रिपल रियर कैमरा के अलावा IP68 की रेटिंग मिली है जिसकी मतलब यह है कि इस फोन पर पानी और धूल का असर नहीं होगा।

    सैमसंग ने अभी तक इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि इस फोन को NTT DoCoMo's की जापानी वेबसाइट पर लिस्ट किया ग.या है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ह्वाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री जापान में 25 जून से होगी, हालांकि भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    सैमसंग के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इशके अलावा इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके मॉडल और नाम के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें