Telefunken ने भारत में शानदार स्मार्ट टीवी किए लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 का सपोर्ट
Telefunken ने भारत में स्मार्ट टीवी किए लॉन्चयूजर्स को इन स्मार्ट टीवी में मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्टकंपनी ने खास क्रिकेट लवर्स के लिए इन दोनों टीवी दिया क्रिकेट मोड का सपोर्ट

विस्तार
जर्मनी की टेक कंपनी टेलीफंकन (Telefunken) ने अपनी सबसे खास एचडी और एफएचडी स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 39 इंच वाला TFK39HDS और 43 इंच वाला TFK43QFS टीवी शामिल हैं। यूजर्स को इन दोनों स्मार्ट टीवी में एक जीबी रैम, एंड्रॉयड 8.0, और 8 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी ने इन दोनों स्मार्ट टीवी में क्रिकेट मोड दिया है, जिससे यूजर्स का मैच देखने का मजा दोगुना हो जाएगा। तो आइए जानते हैं टेलीफंकन के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में...
टेलीफंकन ने 39 इंच वाले टीवी की कीमत 17,990 रुपये और 43 इंच वाले टीवी की कीमत 20,990 रुपये रखी है। इसके अलावा यूजर्स को इन दोनों स्मार्ट टीवी की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी।
कंपनी ने क्रिकेट लवर्स को ध्यान में रखकर इस मोड का सपोर्ट इन दोनों स्मार्ट टीवी में दिया है। इन दोनों स्मार्ट टीवी में खास तकनीक का उपयोग हुआ है, जो पिक्चर की क्लैरिटी को बढ़ाने के साथ अलग-अलग ऑब्जेक्ट पर फोकस करती है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टटीवी में ई-शेयर एप का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से फोटो और वीडियो को शेयर कर पाएंगे।