Samsung के तीन धांसू स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने A सीरीज के एक नहीं बल्कि तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी A21, गैलेक्सी A11 और गैलेक्सी A01 को अमेरिका लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को तीनों स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, प्रोसेसर और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अब तक तीनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं सैमसंग के तीनों नए स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग ने गैलेक्सी ए21 की कीमत 249.99 डॉलर (करीब 19,000 रुपये) और गैलेक्सी ए11 की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) रखी है। इसके अलावा गैलेक्सी ए01 ग्राहकों के लिए 109.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) की कीमत के साथ उपलब्ध है।
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए21 क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है।
कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए21 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है।
कंपनी ने इस फोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए21 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।