Redmi K30 Pro जूम एडिशन के नए वेरिएंट से उठा पर्दा, मिलेगी 512GB स्टोरेज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Apr 2020 11:19 AM IST
Redmi K30 Pro Zoom Edition New Variant Launched In China Know Price And Specifications
redmi k30 pro - फोटो : techdroider / twitter

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने लेटेस्ट रेडमी के30 प्रो (Redmi K30 Pro) जूम एडिशन के लेटेस्ट वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस वेरिएंट में 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज और शानदार जूम फीचर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी के30 प्रो को ग्लोबल बाजार में उतारा था। उम्मीद की जा रही हैं कि इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। तो आइए जानते हैं रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन के नए वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन के लेटेस्ट वेरिएंट की कीमत 4,499 चीनी युआन (करीब 47,900 रुपये) है। वहीं, इस फोन को आज से कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकेगा।

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है। साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 8 जीबी रैम दी गई है।

    कंपनी ने रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 3 एक्स ऑप्टिकल जूम और 30 एक्स डिजिटल जूम दिया गया है।

    रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन स्मार्टफोन में 4,700 एमएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें