Redmi 11 Prime: कम कीमत में मिल रहा ट्रिपल कैमरे वाला फोन, जानें नई कीमत और फीचर्स
Redmi 11 Prime में ट्रिपल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

विस्तार
यदि आप कम कीमत में बढ़िया स्पेसिफिकेशन वाले फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन पर शाओमी के Redmi 11 Prime फोन को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन फोन को 20 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर नो कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। Redmi 11 Prime में ट्रिपल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
ऑफर्स से पहले फोन की कीमत की बात करते हैं। अमेजन पर Redmi 11 Prime के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन इस फोन को 20 फीसदी डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं 16,999 रुपये वाले 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन के साथ एचएसबीसी कैशबैक कार्ड क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 5 फीसदी और सिटी यूनियन बैंक मास्टर कार्ड डेबिट कार्ड लेनदेन पर 10 फीसदी (अधिकतम 250 रुपये) का डिस्काउंट भी मिलेगा।
वहीं फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर 10,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप अपने पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन की वैल्यू फोन की कंपनी और फोन की वर्तमान कंडीशन पर निर्भर करती है। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
- iPhone 15: पतले बेजल्स और टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च होगा आईफोन 15! सितंबर में दे सकता है दस्तक
- Redmi Smart Fire TV 32 Review: रेडमी का पहला FireOS स्मार्ट टीवी, 15 हजार से कम कीमत में क्या यह है बेस्ट?
- Punishment: स्मार्टफोन चलाते पकड़ा तो पिता ने दी वीडियो गेम खेलने की सजा, बेटे को 17 घंटे तक सोने नहीं दिया