iPhone 15: पतले बेजल्स और टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च होगा आईफोन 15! सितंबर में दे सकता है दस्तक
iPhone 15 Pro Max: टिपस्टर ने कहा कि आने वाले आईफोन 15 प्रो मैक्स में न्यूनतम डिस्प्ले बेजल होंगे। उनके अनुसार, इसमें Xiaomi 13 के 1.81mm बेजल्स की तुलना में पतला 1.55mm का ब्लैक बेजल होगा।

विस्तार
एपल अपने आईफोन 15 सीरीज को इसी साल लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज को इस साल की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन को बेहद पतले बेजल्स के साथ पेश किया जाएगा। टिवस्टर ने आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल को लेकर दावा किया है।
एपल ने अब तक नई आईफोन सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आईफोन 15 सीरीज को लेकर पहले से ही कई लीक्स और अफवाहें सामने आ रही हैं। अब एक नए लीक से पता चलता है कि iPhone 15 प्रो मैक्स में अब तक का सबसे पतला "बेजल ब्लैक एज" होगा। डिस्प्ले पर बेजल्स सिर्फ 1.55mm के हो सकते हैं, जो कि Xiaomi 13, Galaxy S23 और iPhone 14 Pro पर देखे गए बेजल्स से कम है। वहीं IPhone 15 प्रो मैक्स में एपल के A17 बायोनिक चिपसेट भी मिलने की उम्मीद है।
आईफोन 15 को लेकर टिपस्टर Ice Universe (@UniverseIce) ने ट्विटर पर दावा किया। टिपस्टर ने कहा कि आने वाले आईफोन 15 प्रो मैक्स में न्यूनतम डिस्प्ले बेजल होंगे। उनके अनुसार, इसमें Xiaomi 13 के 1.81mm बेजल्स की तुलना में पतला 1.55mm का ब्लैक बेजल होगा। आईफोन 15 प्रो मैक्स पर बेजल्स को सैमसंग गैलेक्सी S23 के 1.95 मिमी मोटे बेजल्स की तुलना में भी पतला बताया गया है। IPhone 14 प्रो में बेजल की चौड़ाई 2.17mm है, जबकि पिछले साल के गैलेक्सी S22 में बेजल की चौड़ाई 1.95mm थी।
- Redmi Smart Fire TV 32 Review: रेडमी का पहला FireOS स्मार्ट टीवी, 15 हजार से कम कीमत में क्या यह है बेस्ट?
- Samsung Galaxy S23 Review: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का छोटा पैकेट-बड़ा धमाका फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Punishment: स्मार्टफोन चलाते पकड़ा तो पिता ने दी वीडियो गेम खेलने की सजा, बेटे को 17 घंटे तक सोने नहीं दिया
- Internet: बहुभाषी हो रहा इंटरनेट, विशेषज्ञ ने कहा- अगले एक अरब इंटरनेट यूजर्स होंगे गैर अंग्रेजी भाषी