Oppo के इन चार स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 2,000 रुपये तक की कटौती

ओप्पो ने अपने चार स्मार्टफोन की कीमतों में एक साथ कटौती कर दी है। ओप्पो के जिन फोन की कीमतें 2,000 रुपये तक कम हुई हैं उनमें Oppo F17, Oppo A15, Oppo A12 और Oppo Reno 3 Pro शामिल हैं। बता दें कि इन चारों फोन की कीमतों में कटौती स्थाई तौर पर हुई है। नई कीमतों के साथ इन फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Oppo F17 को अब 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 18,990 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। Oppo A15 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी वेरियंट को अब 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 9,490 रुपये थी। वहीं 3 जीबी रैम और 32 जीबी मॉडल को अब 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Oppo A12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी मॉडल की कीमत अब 8,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 9,490 रुपये थी। आखिरी फोन Oppo Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल को अब 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 25,990 रुपये थी। वहीं 256 जीबी वेरियंट को 2,000 रुपये की कटौती के साथ अब 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Oppo A12 की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हिलियो पी35 एसओसी का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Oppo A12 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Oppo A12 की बैटरी
ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी-पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 17 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 165 ग्राम है।
Oppo Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ने इस फोन में 6.7 इंच का सुपर ई3 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही यह फोन डुअल पंचहोल के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Oppo Reno 3 Pro का कैमरा
कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का डुअल पंचहोल कैमरा मिला है। कैमरा की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें अल्ट्रा डार्क मोड, 5 एक्स हाइब्रिड जूम और 20 एक्स डिजिटल जूम दिया है।
Oppo Reno 3 Pro का कैमरा
कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का डुअल पंचहोल कैमरा मिला है। कैमरा की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें अल्ट्रा डार्क मोड, 5 एक्स हाइब्रिड जूम और 20 एक्स डिजिटल जूम दिया है।