Poco M3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला तीन कैमरे और 6000mAh की बैटरी का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Nov 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Poco M3 launched With Triple Rear Cameras Snapdragon 662 SoC Price Specifications
Poco M3 - फोटो : TWITTER

    पोको ने अपने नए स्मार्टफोन Poco M3 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Poco M3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Poco M3 की डिस्प्ले डॉट ड्रॉप डिजाइन वाली है। बता दें कि इससे पहले एम सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Poco M2 और Poco M2 Pro लॉन्च किए गए हैं। इनमें से Poco M2 मीडियाटेक हीलियो G80 और Poco M2 Pro स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर के साथ आता है।

    Poco M3 की ग्लोबल कीमत $149 यानी करीब 11,000 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत $169 यानी करीब 12,500 रुपये है। यह फोन कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो पोको के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है जिसका अपर्चर f/2.4 है और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    पोको के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन का वजन 198 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें