OnePlus Z स्मार्टफोन 10 जुलाई को भारतीय बाजार में दे सकता है दस्तक, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 09 Jun 2020 09:42 AM IST
सार

वनप्लस जेड स्मार्टफोन 10 जुलाई को भारत में हो सकता है लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकती है 4,300 एमएएच की बैटरीकीमत होगी 20,000 से 25,000 रुपये के बीच

OnePlus Z smartphone may launch on 10 july in india know expected price and specs
OnePlus Z - फोटो : tech_fam-twitter

    विस्तार

    वनप्लस (OnePlus) का अगामी स्मार्टफोन वनप्लस जेड (OnePlus Z) इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। वनप्लस जेड स्मार्टफोन की हाल ही में कई रिपोर्ट्स लीक हुई हैं, जिनसे संभावित कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी वनप्लस जेड स्मार्टफोन को भारत में 10 जुलाई के दिन पेश करेगी। हालांकि, वनप्लस ने अभी तक इस अगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    DesiDime की रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस जेड स्मार्टफोन को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, वनप्लस जेड स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी वनप्लस जेड में 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 गीगाहर्ट्ज होगा। इसके साथ ही इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,300 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें