Nokia 5310 जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jun 2020 08:00 PM IST
सार

1200एमएएच की बैटरी से लैस है फोन32 जीबी मेमोरी कार्ड का है सपोर्टएफएम रेडियो भी मिलेगा

Nokia 5310 launch in India soon, know price and specifications
nokia 5310 - फोटो : social media

    विस्तार

    नोकिया के लाइसेंस से फोन बनाने वाली कंपनी एचडीएमडी ग्लोबल जल्द ही भारत में अपना नया फीचर फोन Nokia 5310 लॉन्च करने वाली है। इस फोन को इसी साल मार्च में Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 के साथ ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया गया था। भारत में Nokia 5310 की लॉन्चिंग की खबर नोकिया ने ट्वीट करके दी है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    नोकिया मोबाइल इंडिया ने ट्वीट करते हुए #NeverMissABeat और #Nokia5310 हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजाइन है। नोकिया मोबाइल इंडिया की वेबसाइट पर साइनअप मी का भी ऑप्शन आ रहा है।

    Nokia 5310 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 5310 में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले है और फोन का वजन 88.2 ग्राम है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर है। फोन में 8 एमबी रैम के साथ 16एमबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

    नोकिया 5310 में VGA कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1200mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 3.0 मिलेगा। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। यह फोन व्हाइट रेड और ब्लैक रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें