OnePlus ने अपने इन यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी, मिलेगा सबसे बड़ा अपडेट

वनप्लस ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें जल्द ही एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 का अपडेट मिलने वाला है, हालांकि कंपनी ने अपडेट जारी करने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी के मुताबिक OxygenOS 11 का अपडेट पाने वाले फोन की लिस्ट में OnePlus Nord, OnePlus 7 और OnePlus 7T सीरीज के फोन इसमें शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord को इसी सप्ताह पहला ओपन बीटा बिल्ड OxygenOS 11 का अपडेट मिलेगा। इसके बाद अगले सप्ताह में OnePlus 7 और 7T सीरीज को अपडेट मिलेगा। बता दें वनप्लस 7 सीरीज को 2019 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने नए अपडेट के बारे में अपने फोरम पर जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: कंफर्म! भारत में 18 जनवरी को लॉन्च होगा OPPO Reno5 Pro 5G, ये होंगे फीचर्स
आमतौर पर OnePlus को तुरंत अपडेट देने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार कंपनी ने अपडेट जारी करने में देरी कर दी है। अपनी पुरानी डिवाइस को Android 11 का अपडेट जारी करने के मामले में सैमसंग ने वनप्लस को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि OnePlus 8T को आउट ऑफ बॉक्स OxygenOS 11 के साथ लॉन्च किया गया है, जबकि OnePlus 8 सीरीज को पिछले साल अक्तूबर में OxygenOS 11 का अपडेट मिला है।
अब 2021 की शुरुआत में कंपनी ने अपनी पुरानी डिवाइस OnePlus Nord, OnePlus 7 और OnePlus 7T सीरीज के लिए OxygenOS 11 का अपडेट जारी करने का एलान किया है। बता दें कि हाल ही में OnePlus 8T को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। OnePlus 8T कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।